बहराइच : ब्लॉक में 20 वर्ष से तैनात कर्मचारियों को हटाए प्रशासन, किसानों ने सौंपा ज्ञापन
बहराइच, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मंगलवार को कलेक्ट्रेट में मासिक पंचायत हुई। पंचायत में किसानों की समस्या पर चर्चा हुई सभी ने कहा कि ब्लाक हुजूरपुर में 20 वर्ष से जमे कर्मचारियों को हटाया जाए। संबंधित कर्मचारियों की ओर से राजनीतिक कार्य किया जा रहा है।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मासिक पंचायत की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष मोहनलाल वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विकास करो में छुट्टा मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, इससे निजात दिलाया जाए। पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि हुजूरपुर ब्लॉक कार्यालय में 20 वर्ष से कर्मचारी अजय सिंह की तैनाती है उनके द्वारा राजनीति के तहत काम किया जाता है उन्हें हटाया जाए। किसानों ने चीनी मिलों में बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग की। पंचायत के बाद सभी ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान प्रमोद तिवारी पुत्ती लाल यादव, रामगोपाल प्रजापति, संतोष जायसवाल, अजय कुमार वर्मा, हरिराम गुप्ता, बृजेश कुमार पाठक, गुड्डू मिश्रा, सरोज कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -झांसी को सीएम योगी ने दी दो हजार करोड़ की सौगात, खेलते दिखे हॉकी
