झांसी को सीएम योगी ने दी दो हजार करोड़ की सौगात, खेलते दिखे हॉकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी, अमृत विचार। मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ झांसी पहुंचे। जहाँ उन्होंने दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड का इलाका पूर्ववर्ती सरकारों के विकास के अजेंडे में शामिल ही नहीं था। किसी ने सोचा भी नहीं था कि इस इलाके को एक्सप्रेसवे और हर घर नल से जल की सुविधा भी मिलेगी। परियोजनाओं का लोकार्पण करने के साथ ही उन्होंने जनता से वादा किया कि बुंदेलखंड और विशेषकर झांसी को लेकर विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। 

सीएम योगी अपने झांसी दौरे में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम भी पहुंचे,जहाँ उनका निराला अंदाज दिखा। सीएम योगी ने हॉकी स्टिक पर भी अपने हाथ आजमाए। उन्होंने शॉट मारकर गेंद को गोल पोस्ट में पहुँचाया तो लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे।  

ये भी पढ़ें -बहराइच में आधा दर्जन छात्राओं पर छात्रों ने फेंका स्प्रे, दो रेफर

संबंधित समाचार