प्रयागराज : विद्या भारती की 34वीं त्रिदिवसीय प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। माधव ज्ञान केंद्र नैनी में आयोजित विद्या भारती की 34वीं त्रीदिवसीय प्रांतीय खेलकूद का समापन मंगलवार को हो गया। समापन अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस भी मनाया गया। इस दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम के समापन की घोषणा यशपाल सिंह इंस्पेक्टर कोतवाली नैनी, शेषधर द्विवेदी प्रदेश निरीक्षक काशी प्रांत, विजय उपाध्याय शिशु वाटिका प्रमुख, सुरेंद्र सिंह उप निरीक्षक नैनी प्रयागराज ने की I
प्रतियोगिताओं में खो -खो अंडर 14 भैया एवं बहिनों दोनों में सरस्वती विद्या मंदिर सुल्तानपुर, अंडर-17 भैया में रानी रेवती देवी प्रयागराज, अंडर-19 भैया एवं बहिनों दोनों में सरस्वती विद्या मंदिर सुल्तानपुर की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया I बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में अंडर-14 भईयाओं में ज्वाला देवी गंगा पुरी, बहिनों में ज्वाला देवी ममफोर्डगंज, अंडर-17 भैया में रानी रेवती देवी, बहिनों में माधव ज्ञान केंद्र, अंडर-19 भैया में शास्त्रीय नगर एवं बहनों में रानी रेवती देवी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया I
कबड्डी अंडर-14 भाइयों तथा बहिनों में माधव ज्ञान केंद्र ने तथा अंडर-17 भैया में माधव ज्ञान केंद्र तथा बहिनों में ज्वाला देवी ममफोर्डगंज, अंडर-19 भैया में ज्वाला देवी सिविल लाइन तथा बहिनों में विवेकानंद विद्या मंदिर शक्तिनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में डॉ. राम मनोहर संगठन मंत्री विद्या भारती काशी प्रांत, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विंध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी, प्रांतीय शारीरिक प्रमुख अजीत सिंह, संकुल प्रमुख दिग्विजय पाल, विमलचंद दुबे, संतोष तिवारी, विजय कुमार मौर्य, भूपेंद्र सिंह इत्यादि उपस्थित रहे I
ये भी पढ़ें -Raksha Bandhan 2023 : भाई के लिए प्यार और चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का उत्साह
