Raksha Bandhan 2023 : भाई के लिए प्यार और चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का उत्साह
प्रतापगढ़, अमृत विचार। वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रक्षाबंधन पर्व भव्यता के साथ मनाया। जिसमें भाई के प्रति भव्य भावनात्मक स्नेह के साथ चंद्रयान-3 का चांद की सतह पर सफल लैंडिंग का उत्साह बच्चों द्वारा बनी आकर्षक राखी में दिखा।
छात्राओं ने तिलक लगाकर भाइयों की कलाई पर आकर्षक राखी बांध कर मुंह मीठा किया तो भाइयों ने उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। छात्रा दृशिता, नित्या, शैल्वी, आराध्या, अनुष्का, समृद्धि, वैष्णवी, अर्लिन कौर, वर्णित, आदृशी, आर्या, शानवी, काव्या, आंशी, साक्षी, अलंकृता, आकर्षिता आदि ने राष्ट्रभक्ति व चंद्रयान-3 से जोड़ कर राखी बनाई। जिसमें पृथ्वी द्वारा चंदा मामा को राखी बांधते हुए दर्शाया गया। प्रिंसिपल सुनीता कनौजिया, निदेशिका अलका सिंह ने छात्र - छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ : तिरंगा राखी से छात्राओं ने दिया राष्ट्र चेतना का सन्देश
