प्रतापगढ़ : तिरंगा राखी से छात्राओं ने दिया राष्ट्र चेतना का सन्देश
प्रतापगढ़, अमृत विचार। संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा में मंगलवार को छात्राओं ने अनोखे तरह से रक्षाबंधन मनाया। छात्राओं ने रक्षाबंधन से राष्ट्र चेतना का सन्देश दिया। सभी ने देश रक्षा और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
शहर से लेकर गांव तक की दुकानों पर रंग बिरंगी राखियां देखने को मिल रही हैं। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व संस्कार ग्लोबल स्कूल की छात्राओं ने अनोखे अंदाज में मनाया। दया पुष्पजीवी और गुंजन सिन्हा की देखरेख में छात्राओं ने तिरंगा राखी बनाई। तिरंगा रंग में बनाई गई राखी को पेड़ पौधों और छात्रों को बांधी। राष्ट्रभक्ति के प्रतीक राखियों को बांधकर राष्ट्र चेतना और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। प्रिंसिपल समीना अख्तर ने छात्र - छात्राओं को देश रक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश मिश्र ने किया। संध्या शुक्ला,तनु वर्मा,वर्षा ओझा,रेनू सिंह,नितिन सिंह,प्रवीण मौर्य आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -LPG सिलेंडर के दामों में कमी पर CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार, लिखा Tweet
