बहराइच : रोडवेज बस में अज्ञात लोगों ने की तोड़फोड़, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। बहराइच रोडवेज बस अड्डे से लखनऊ जा रही रोडवेज बस को रोक लिया। इसके बाद अज्ञात लोगों ने टेंपो को टक्कर मारने की बात कहते हो तोड़फोड़ शुरू करती पुलिस ने बस परिचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जा शुरू कर दी है।

बहराइच रोडवेज बस अड्डे से लखनऊ जा रही रोडवेज बस संख्या यूपी 78 एफटी 7135 सोमवार शाम को गजाधारपुर गांव के निकट पहुंची। तभी 6 से 7 की संख्या में अज्ञात लोग पहुंच गए। इसके बाद बस को घेरकर रोकवा लिया। सभी ने एक टेंपो को टक्कर मारने की बात कहते हुए बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सवारियों के विरोध करने पर सभी चले गए। बस के परिचालक अभिषेक कुमार ने फखरपुर थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करने वाले दोषी पुलिस कर्मियों पर शीघ्र कार्यवाही की मांग

संबंधित समाचार