लखीमपुर-खीरी: सिंघिया फार्म दीवार के मलबे के नीचे दबकर युवक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव सिंघिया फार्म निवासी शिव मुनि का घर शारदा नदी के कटान की जद में है। मंगलवार को उनका पुत्र अविराज (22) मकान तोड़ रहा था। इसी बीच अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे वह मलबे के नीचे दब गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।

आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। परिवार वाले ग्रामीणों की मदद से मलवा हटाकर जब तक उसे बाहर निकालते। इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 
 

संबंधित समाचार