प्रयागराज में इंस्पेक्टर के बेटे की गोली मारकर हत्या, क्लीनिक के अंदर हुई फायरिंग - मौके से संचालक डॉक्टर फरार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज/ थरवई, अमृत विचार। थरवई इलाके मे भूंसा मंडी 40 नंबर गोमती के पास बुधवार सुबह एक अस्पताल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद अस्पताल संचालक डॉक्टर मौके से भाग निकला। घटना जनकल्याण चिकित्सालय  के अंदर हुयी है। घटना के बाद डॉक्टर एक पैर की चप्पल छोड़कर भाग निकला। मृतक युवक के पिता पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर बताए जा रहे हैं। वह वाराणसी में तैनात हैं। घटना के बाद चिकित्सालय में भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने युवक को एसआरएन अस्पताल भेजा गया। सूचना पाकर परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए हैं।

2 - 2023-08-30T123442.150

जानकारी के मुताबिक मूल रुप से थरवई इलाके के सरायचंडी गांव  पंकज यादव (27) पुत्र बद्री प्रसाद यादव शहर के तेलियरगंज इलाके में रहता है। वह बुधवार को सुबह दस बजे थरवई के 40 नंबर गोमती स्थित जनकल्याण चिकित्सालय में गया था। अस्पताल के संचाल्क  डॉ. रोहित  शर्मा हैं। रोहित सरकारी चिकित्सालय मे तैनात हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक पंकज यादव अस्पताल के अंदर गए थे। इसी दौरान गोली की आवाज सुनाई दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो पंकज की खून से सनी लाश अस्पताल के जमीन पर पड़ी थी। डॉ. रोहित बदहवास हालत में अस्पताल से बाहर तेजी से भाग निकला। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घरवालो को जानकारी दी। जिसके बाद पंकज का चचेरा भाई अंकित मौके पर पहुंचा और पंकज को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। सूचना पाकर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए। गोली किसने चलाई यह स्पष्ट नहीं हुआ है। लोगो और घरवालो का कहना है कि डॉक्टर ने ही गोली चलाई है। फिलहाल पुलिस डॉक्टर की तलाश शरू कर दी है। डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद ही मामला साफ हो सकेगा। 

3 (95)

तीन दिन पहले हुआ था दोनों मे विवाद
स्थानीय लोगो के मुताबिक डॉक्टर रोहित और पंकज के बीच किसी बात को लेकर तीन दिन पहले विवाद हुआ था। जिसमे पंकज ने अपने कुछ लोगो के साथ डॉक्टर को मारपीट दिया था। बुधवार कि सुबह पंकज डॉक्टर की क्लीनिक क्या करने गया हुआ था। यह संदेह का विषय है। 

लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली
सूत्रों के मुताबिक पंकज को लाइसेंसी रिवाल्वर से दो गोली मारी गयी है। एक गोली सीने और दूसरी गोली पैर मे लगी होने की बात सामने आई है। घटना के बाद दो थानो की फोर्स और डाग स्कावायड फील्ड यूनिट टीम ने पहुंचकर सैम्पल लिया है। 

डीसीपी गंगा नगर, अभिषेक दीक्षित ने बताया - पंकज यादव को क्लीनिक के अंदर गोली मारने की घटना हुई है। क्लीनिक संचालक की तलाश की जा रही है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -अमेठी सड़क हादसा : ड्राइवर को झपकी आने से ट्रक में भिड़ी पिकअप - दो की मौत,18 घायल

संबंधित समाचार