Farrukhabad: हमलावरों ने टैक्सी चालक को मारी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती, उधारी न चुकाने पर वारदात को दिया अंजाम
फर्रुखाबाद में हमलावरों ने टैक्सी चालक को मारी गोली।
फर्रुखाबाद में हमलावरों ने टैक्सी चालक को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से टैक्सी संचालक घायल हो गया। पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शमशाबाद थानाक्षेत्र में घर के बाहर खड़े टैक्सी ड्राइवर को हमलावरों ने गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया।
शमशाबाद थानाक्षेत्र के ग्राम सद्दूपुर निवासी कुलवीर पाल ( 28) नोएडा में ऑनलाइन टैक्सी का ड्राइवर हैं। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने को वह सोमवार को घर आया था। युवक ने गांव के ही लल्ला सिंह पाल से करीब तीन वर्ष पूर्व एक लाख रुपए उधार लिए थे। रुपए नहीं दे पाने को लेकर लल्ला सिंह ने कुलवीर के खिलाफ न्यायालय में वाद भी दायर किया है।
कुलवीर ने बताया कि मंगलवार शाम को वह करीब सात बजे खाना खाने के लिए घर जा रहा था। इसी दौरान लल्ला सिंह व उसके भाई कुलदीप आकर पैसे की मांग करने लगे और गोली चला दी। गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। थानाप्रभारी बलराज भाटी का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है।
