लखीमपुर-खीरी: अधिवक्ता की मां को हत्या की धमकी, दहशत में परिवार
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शहर निवासी एक अधिवक्ता की मां के मोबाइल पर कॉलकर अज्ञात युवक ने गाली गलौज की और परिवार की हत्या करने की धमकी दी है। इससे अधिवक्ता और उनका पूरा परिवार दहशत में है। अधिवक्ता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शहर के मोहल्ला काशीनगर निवासी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। उनकी मां के मोबाइल पर शाम 8.02 और 9:02 मिनट पर अलग-अलग दो नंबरों से कॉल आई। कॉलर ने मां के साथ गाली गलौज की और अधिवक्ता के साथ ही पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।
सभी डरे और सहमे हुए हैं। अधिवक्ता मनीष कुमार सिंह ने सदर कोतवाली पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक सदर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। सर्विलांस सेल की मदद से जल्द ही पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: अलग-अलग तीन सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल
