Rakshabandhan 2023 : राखी कम्पटीशन में अव्वल रही आराध्या
रामसनेहीघाट/ बाराबंकी, अमृत विचार। बनीकोडर शिक्षा क्षेत्र के ग्राम छंदवल में बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा संचालित निःशुल्क चाइल्ड फ्रेंडली स्कूल में छात्र छात्राओं में राखी कंपटीशन कराया गया। इस कम्पटीशन में छात्राओं ने बेस्ट मटेरियल से सुंदर-सुंदर राखियां बनाई और सहपाठी छात्रों व शिक्षक, शिक्षिकाओं को राखी बांधी तथा ग्रीटिंग कार्ड बनाकर भेंट किये।
राखी कंपटीशन में कक्षा 5 से छात्रा आराध्या वर्मा की राखी को प्रथम स्थान व कक्षा 2 से आराध्या रावत को द्वितीय स्थान व कक्षा चार से मोहिनी रावत की राखी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इन छात्रों को सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रबंधक रत्नेश कुमार के निर्देशन में विद्यालय में रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षोल्लाह से मनाया गया। सभी छात्राओं ने छात्रों को रोली चंदन का तिलक लगाकर उन्हें हैंडमेड राखी बांधी व छात्रों ने भी छात्राओं को उपहार स्वरूप चॉकलेट, पेन ,पेंसिल ,कापी, बिस्किट दिए।
प्रबंधक रत्नेश कुमार ने सभी बच्चों को रक्षाबंधन की बधाई व शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बच्चों को राखी के महत्व को समझाया। विद्यालय के शिक्षक उमेश कुमार ,शिक्षिका वंदना वर्मा, पूनम रत्नाकर, शारदा रावत, सरिता यादव ,अनीता, सरोज, सरस्वती ,जियालाल सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे और रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया।
ये भी पढ़ें -हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज की होगी जांच, CM योगी ने दिए कमेटी गठन के निर्देश
