अयोध्या : भरतकुंड पर धूमधाम से मना श्रावणी उपाकर्म महोत्सव, विधि-विधान से हुआ पूजन
अयोध्या, अमृत विचार। श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम बुधवार को धूमधाम से भरत कुंड सरोवर पर अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के तत्वावधान में मनाया गया। ब्राह्मणों ने कुंड के जल में खड़े हो विधि विधान से पूजन और यज्ञोपवीत बदला।
व्यवस्थापक जिला महामंत्री प. अम्बरीष चंद्र पांडेय ने बताया कि श्रावणी उपाकर्म ब्राह्मणों का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण संस्कार एवं पूजन है। इससे अनजाने में वर्ष भर की गई गलतियां क्षमित हो जाती है और पुण्य का उदय होता है। पंडित सच्चिदानंद मिश्र के निर्देशन में पूजन हवन कार्यक्रम हुआ। मुख्य यजमान प. सतीश पाण्डेय एवं सन्तोष पाण्डेय रहे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय, सूर्यकान्त पाण्डेय, योगेश मिश्रा, रोहित पांडे, दिनेश मिश्र, देव पाण्डेय, माता प्रसाद पाण्डेय, जितेंद्र शास्त्री, पवन तिवारी, अजय दुबे आदि मौजूद रहे।

सूर्यकुंड पर हुआ श्रावणी संस्कार, जुटा विप्र समाज
पूराबाजार में अखिल भारतीय चाणक्य परिषद द्वारा आचार्य के दिशा निर्देश में श्रावणी पर्व बुधवार को सूर्यकुंड पर हुआ।
अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सिरेश्वर मिश्रा ने पर्व के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से पाप कर्मों का प्रायश्चित किया जाता है। इस अवसर पर महंत ओम प्रकाश मिश्रा, रमाकांत तिवारी, अनिल मिश्रा, प्रभाकर पांडेय, सत्यदेव मिश्रा, राजेश चौबे, आचार्य राकेश पांडेय, सुमित तिवारी, संजय पांडेय, विजय शंकर पांडेय, बबलू प्रधान, राम नयन पाठक, आशीष पांडे, जिला संगठन मंत्री घनश्याम मिश्रा आदि मौजूद रहे ।
ये भी पढ़ें -हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज की होगी जांच, CM योगी ने दिए कमेटी गठन के निर्देश
