Kanpur Dehat News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में युवक ने फांसी लगाकर दी जान।

कानपुर देहात के रहने वाले युवक ने कानपुर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

कानपुर देहात, अमृत विचार। विजई गांव निवासी युवक की संदिग्ध हालत में कानपुर में किराए के मकान में फंदे पर लटकने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव गांव लाए। भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रूरा थाना क्षेत्र के विजई गांव निवासी सोबरन सिंह प्रजापति के पुत्र अमित कुमार की शादी कानपुर नगर के मछरिया निवासी रचना के साथ हुई थी। अमित पत्नी व पुत्री के साथ कानपुर के गुजैनी के अंबेडकर नगर में किराए के मकान में रहता था और प्राइवेट लेदर कंपनी में नौकरी करता था। मंगलवार रात को पत्नी ने अमित को फंदे से लटका देखा तो शोर मचाया।

जिस पर पहुंचे पड़ोसियों ने फंदे से अमित को उतारा और अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव विजई गांव ले आए और पुलिस को सूचना दी। रूरा थाने के एसआई अनूप कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई के प्रार्थना पत्र पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

संबंधित समाचार