लखनऊ : अखिलेश यादव ने वकीलों पर लाठीचार्ज की निंदा कर कही ये बड़ी बात 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हापुड़ में पुलिस द्वारा वकीलों पर बर्बर लाठीचार्ज की निंदा की है। अखिलेश ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अराजकता व्याप्त है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में पुलिस बेलगाम है। पुलिस ने अदालत परिसर में घुसकर जिस तरह से वकीलों और महिलाओं को बर्बरता से पीटा है वह घोर निन्दनीय है। भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर सरकार के इशारे पर पुलिस का व्यवहार अलोकतांत्रिक एवं अमानवीय है। 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने लाठीचार्ज में महिला वकीलों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है। पुलिस कानून व्यवस्था बनाने के बजाय खुद अराजकता और अव्यवस्था फैला रही है। इसकी भाजपा को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। 

ये भी पढ़ें -Hapur lathi charge: अधिवक्ताओं की सीएम से मांग, दोषी पुलिसकर्मियों की हो बर्खास्तगी

संबंधित समाचार