प्रयागराज : रक्षाबंधन पर बंद रहेगा फोटो आइडेंटिफिकेशन सेंटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा संचालित फोटो आइडेंटिफिकेशन सेंटर रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में 31 अगस्त 2023 (बृहस्पतिवार) को बंद रहेगा। यह जानकारी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव नितिन शर्मा ने दी है। 

इसके साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्तागण हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ हुए बर्बरतापूर्ण व्यवहार के विरोध में 30 अगस्त 2023 को न्यायिक कार्य से विरत रहे। मालूम हो कि हापुड़ जिले में महिला अधिवक्ता प्रियंका त्यागी पर दर्ज हुए झूठे मुकदमे के खिलाफ अधिवक्ता शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन हापुड़ के सीओ सत्येंद्र सिसोदिया ने अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करवा दिया, जिसमें कई वरिष्ठ अधिवक्ता तथा महिला अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। अतः बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने राज्य सरकार से दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है और इसी मांग को लेकर 30 अगस्त को अधिवक्तागण कार्य से विरत रहे।

यह भी पढ़ें : बाराबंकी : घोटाले की मुख्यमंत्री से शिकायत

संबंधित समाचार