बहराइच : पानी में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल/ बहराइच, अमृत विचार। जरवल रोड रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर दो के पीछे पानी में गुरुवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लखनऊ बहराइच मार्ग पर जरवल रोड रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर दो के पीछे गुरुवार को शव पड़ा मिला। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें -बस्ती में NH-28 पर हुआ बड़ा हादसा, ट्रेलर से टकराकर मकान में घुसी रोडवेज बस - 16 यात्री घायल

संबंधित समाचार