अयोध्या: हाईवे पर हादसे में मां की मौत, बेटा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मवई, अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर गुरुवार की सुबह मवई थाना क्षेत्र के महाराज ताल गांव के समीप बाइक सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे मौके पर माँ की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया। बताया जाता है कि रक्षाबंधन पर युवक मां को लेकर अपने ननिहाल जा रहा था। 

पटरंगा थाना क्षेत्र के बकौली गांव निवासी मनोज कुमार वर्मा का बेटा आकाश वर्मा राखी बांधने अपनी माँ सुनीता वर्मा को लेकर रानीमऊ चौराहा होते हुए ननिहाल नूरपुर गांव जा रहा था। महाराज ताल गांव के समीप पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

मां की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी मवई भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।

ये भी पढ़ें -उन्नाव के बांगरमऊ में सिलेंडर बदलते समय लगी भीषण आग, जली गृहस्थी

संबंधित समाचार