Auraiya Murder : महिला व युवक की ईंट से कुचलकर हत्या, दो हत्याओं से फैली सनसनी, पुलिस बोली- जल्द होगा खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में दो हत्याओं से फैली सनसनी।

औरैया में महिला व युवक की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या की वारदातों से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

औरैया, अमृत विचार। अजीतमल थानाक्षेत्र के अंतर्गत गोहानी कला निवासी रामदास केवट पुत्र नाथराम केवट उम्र करीब 38 वर्ष का आज रात में कुछ लोगों ने ईट से सिर को कुचलकर हत्या किए की पुलिस को जानकारी दी। मृतक के भाई का आरोप है कि गांव निवासी कमलेश वाल्मीकि पुत्र कुंवर सिंह वाल्मीकि के समर पर झोपड़ी में मीट दारू पार्टी हुई थी। उसी दौरान किसी ने योजनाबद्ध तरीके से भाई के सिर पर ईटो से हमला कर हत्या कर दी।

मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। रोहित उम्र 17 वर्ष, रजनी उम्र 10 वर्ष, रघुराज उम्र 8 वर्ष है। मृतक की पत्नी की मृत्यु पिछली वर्ष बीमारी के चलते हो गई थी। कमलेश पुत्र कुवरसेन वाल्मीक के समर पर झोपड़ी में मीट दारू पार्टी में ये सभी लोग शामिल थे। पुलिस टीम ने कमलेश वाल्मीक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक की टीम भी पहुंची। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर सिंह कुशवाहा, क्षेत्र अधिकारी भारत पासवान ,कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान, चौकी प्रभारी राजेश यादव मय पुलिस फोर्स और ग्राम प्रधान पप्पी तिवारी, प्रशान्त तिवारी, विनीत, प्रांशु आदि क्षेत्रवासी घटनास्थल पर पहुंचे।

अज्ञात महिला का शव 

एनएच 19 हीरा पैलेश के पीछे पास खेत में मिला अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप प्रथम मच गया। लोगो के अनुसार देखने से पता चल रहा है कि महिला की ईंट से कुचल कर हत्या किये जाने की आशंका है। सुबह प्लाट पर गए एक व्यक्ति ने अज्ञात महिला का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है, शव की पहचान के लिए हर सूचना की गई है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच पड़ताल कर कार्रवाई में जुटी हुई हैं।

संबंधित समाचार