Fatehpur News: स्कूल की रसोई में मिला धमकी भरा पत्र, प्रिसिंपल के नाम पर मांगी पांच लाख की फिरौती
फतेहपुर में धमकी वाले पत्र से फैली सनसनी।
फतेहपर में स्कूल की रसोई में धमकी वाला पत्र मिलने से सनसनी फैल गई। प्रिसिंपल के नाम पर मांगी पांच लाख की फिरौती मांगी गई।
फतेहपर, अमृत विचार। भिटौरा शिक्षा खंड के प्राइमरी स्कूल सेनपुर के रसोई घर में शुक्रवार धमकी भरा पत्र मिला। यह पत्र प्रधानाध्यापक के नाम लिखा था। जिसमें एमडीएम का राशन बचाने के नाम पर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने का जिक्र किया गया। पत्र लिखने वाले ने यह भी उल्लेखित किया है कि प्रधानाध्यापक की रेकी भी जा रही है।
अगर पुलिस को बताने की कोशिश की तो तुम्हें और चालक को जान से मार दिया जाएगा। इस पत्र का मजमून पढ़कर सनसनी फैल गई। प्रधानाध्यापक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस इस पत्र की असलियत का खुलासा करने में जुट गई।
यह फिरौती भरा पत्र सुबह साढ़े आठ बजे सेनपुर स्कूल की रसोइयां को झाड़ू लगाने के दौरान मिला। पत्र में लिखी कुछ बात सुनकर रसोइयां दौड़कर प्रधानाध्यापक के पास पहुंची। खत के अंदर लिखी बात पढ़कर प्रधानाध्यापक समेत समूचा स्टाफ सकते में आ गया। यह पत्र जमरावां के मतऊ पासी व रंजीत कोरी का लिखा होना दर्शाया गया।जिसमें लिखा गया कि मैडम जी 10 साल में तुमने मिड डे मील का खूब राशन बचाया है।
अब उसमें से पांच लाख रुपया हमे भी दे दो नहीं तो पूरा बायोडाटा बीएसए दफ्तर भेज दिया जाएगा। तुम्हारी नौकरी चली जाएगी।अगर तुमने हमारे आदमी को पैसा नहीं दिया और पुलिस को बताया तो तुम्हे, चालक समेत मार डाला जाएगा।अगर जान प्यारी है तो पांच लाख रुपया करें। बहुत दिन से तुम्हारी रेकी की जा रही है।हमारे आदमी के पैसा दे देना। मै भेज रहा हूं का हवाला रहा। इस पत्र ने प्रधानाध्यापक के होश उड़ा दिए। उन्होंने खुद को सामान्य करते हुए मामले से हुसैनगंज पुलिस को अवगत कराया।
सेनपुर प्राइमरी स्कूल में फेंके गए धमकी भरे पत्र की जांच कराई जाएगी। पुलिस के जरिए पता लगाया जाएगा कि जो जमरावा के दो नाम पत्र भेजने वालों के तौर पर अंकित हैं। उनकी सच्चाई क्या है। प्रधानाध्यापक को डरने की जरूरत नहीं है क्येांकि एमडीएम में घपला नहीं किया जा सकता है।-पंकज यादव, बीएसए
