लखनऊ: CM योगी ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- अभिनंदनीय प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। केंद्र की मोदी सरकार ने शुक्रवार को देश में वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए एक कमेटी का गठन किया है। इसके बाद से पूरे देश में वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं 
वहीं वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है। सीएम योगी ने कहा कि, "वन नेशन, वन इलेक्शन एक अभिनंदनीय प्रयास है। हमें ये जानकर प्रसन्नता है कि वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए जो कमेटी बनाई गई है, वह पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनाई गई है। 

उन्होंने आगे कहा कि इस अभिनव पहल के लिए मैं उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। सीएम योगी ने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया में कम से कम डेढ़ महीने का समय लगता है और इस दौरान विकास की रफ्तार धीमी होती है। इसलिए आवश्यक है कि लोकसभा और विधानसभा के अलावा अन्य इलेक्शन को एक साथ आयोजित करें।

बता दें कि केंद्र सरकार ने इस कमेटी का गठन 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के एक दिन बाद किया है। हालांकि इसका एजेंडा अभी तक गुप्त रखा गया है।

ये भी पढ़ें:- यूपी में अटल आवासीय विद्यालय योजना शुरू, CM योगी बोले - बच्चों का करेंगे सर्वांगीण विकास

संबंधित समाचार