बुलंदशहर: पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को लौटायी रकम
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में थाना नरसैना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी का शिकार होकर गाढ़ी कमाई गवाने वाले पीड़ितों को पचास हजार रूपये वापस करायें। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि थाना नरसैना क्षेत्र के ग्राम महुआ खेड़ा निवासी रविंद्र कुमार ने गत 2 मई 2023 को साईबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज शिकायत में पेटीएम के माध्याम से उनके खाते से 50,000/- रुपये काटे जाने का आरोप अंकित कराया था।
सूचना पर थाना नरसैना साइबर हैल्प डेस्क द्वारा तत्परता व सटीकता से काम करते हुए आवेदक के 50,000/- रुपये आवेदक के बैंक खाते में वापस कराये गये। आवेदक ने थाना परिसर में उपस्थित होकर थाना पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
यह भी पढ़ें : लखनऊ में ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही युवती से रेप की कोशिश, नाकाम होने पर आरोपितों ने चाकू से बोला हमला
