SBI ने अपरेंटिस पद पर निकाली भर्ती, जानें डिटेल्स
नौकरी की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए SBI(भारतीय स्टेट बैंक) ने अपरेंटिस पद के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए है। यह भर्ती अपरेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत निकाली गई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते है वह इस की आधिकारिक वेबसाईट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।
इस भर्ती में कुल 6160 पदों को भरा जाना है। ध्यान रहे इस भर्ती के लिए आप को 21 सितंबर 2023 से पहले आवेदन करना होगा। वहीं उम्मीदवार का सेलेक्शन अक्टूबर/नवंबर 2023 के महीने में आयोजित होने वाली ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा पर आधारित होगा।
उम्मीदवार एक वर्ष की अवधि के लिए प्रति माह 15,000 रुपये के लिए पात्र होंगे। अगर बात क्वालिफिकेशन की करें तो उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन पास होना चाहिए और उम्र 1 अगस्त 2023 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
ये भी पढे़ं- बरेली: शिक्षकों ने घर-घर मुहिम चलाई... बच्चे बीच में न छोड़े पढ़ाई
