SSC ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के पद पर निकाली बंपर भर्ती, जानें लास्ट डेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस की नौकरी की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए SSC ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पद पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार इस की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए आप 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते है। वहीं 3 से 4 अक्टूबर तक आप अपनी एप्लिकेशन में संशोधन कर सकते है। भर्ती प्रक्रिया में सीबीटी मोड(कंप्यूटर आधारित परीक्षा) होगी। CBT मोड परीक्षाा दिसंबर 2023 में आयोजित होने वाली है। दिल्ली पुलिस की इस भर्ती में 7547 पद है जिन में 5056 पद मेल के है और 2491 पद फीमेल के लिए है।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदकों की आयु 18 वर्ष से लेकर 25 वर्ष तक होनी चाहिए। संबंधित विषयों में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।  इस भर्ती के लिए आवेदन करनेव वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) पास होना चाहिए।

इस भर्ती के लिए आवेदनव करने वाले एससी, एसटी, एक्स सर्विसमेन वर्ग के उम्मीदारों को छोड़कर सभी को 100 रुपये के रूप में आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी, एक्स सर्विसमेन आवेदकों को आवदेन शुल्क से छूट दी गई है।  अइन विषयों में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।