बहराइच: चेहरे पर रुमाल लगाते ही बेहोश हुई नाबालिग लड़की, दो ने किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूपईडीहा, बहराइच, अमृत विचार। रूपईडीहा  थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीया बालिका शुक्रवार को घर पर अकेली थी। बरवलिया चौराहा निवासी एक युवक ने नाबालिक को रात में फोन कर बाग में बुलाया। इसके बाद उसे पसीना पोछने के लिए रुमाल दे दिया। रुमाल चेहरे पर लगाते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद दो युवकों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। होश आने पर पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। नाबालिक के मामा ने दो लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय बालिका शुक्रवार को घर पर अकेली थी। बालिका के माता-पिता नेपाल चले गए थे। बालिका के मामा ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि की भाजी घर पर अकेली थी रात में 11:00 बजे इमरान अली सलमानी पुत्र फारूक अली निवासी बरवलिया चौराहा ने फोन कर नाबालिक को बाग में बुलाया। इसके बाद उसने गर्मी का हवाला देकर रुमाल से पसीना पोछने की बात कही। रुमाल चेहरे पर लगाते ही नाबालिक बेहोश हो गई। 

मामा का कहना है कि इमरान अली और साथ मे आए दूसरे सहयोगी ने नाबालिक के बेहोश होने पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद सभी फरार हो गए। नाबालिक को जब होश आया तो उसने घर पहुंच कर मामा से आपबीती बताई। इस पर मामा ने रूपईडीहा में तहरीर दी है। पुलिस ने बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: चार सितंबर को बीएसए कार्यालय का घेराव करेंगे शिक्षक, जानें वजह

संबंधित समाचार