अयोध्या : 33 घंटे बंद रहेंगे 23 नलकूप, आठ स्थानों पर लगेंगे टैंकर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या धाम के लिए पांच मोबाइल टैंकर भी, जारी किए गए हैं हेल्पलाइन नंबर

अयोध्या, अमृत विचार। सहादतगंज से अयोध्या नयाघाट तक रामपथ मार्ग चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य को लेकर लोक निर्माण विभाग की मांग पर रविवार सुबह नौ बजे से मंगलवार सुबह नौ बजे तक करीब 33 घंटे तक जलकल के 23 नलकूप बंद रहेगें। इसे लेकर नगर निगम के जलकल विभाग की ओर से लोगों को जलापूर्ति मुहैया कराने के लिए व्यवस्था का दावा किया गया है। अधिशासी अभियन्ता जल की ओर शनिवार को इसकी जानकारी दी गई है। दावा किया गया है आठ स्थानों पर टैंकर के जरिए जलापूर्ति की जायेगी और पांच टैंकर मोबाइल रहेगें। लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए पांच हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किए गए हैं। दावा किया गया है तीन से पांच सितम्बर तक नलकूप बंदी के दौरान जनमानस को असुविधा नहीं होने दी जायेगी। 
   
अधिशाषी अभियन्ता (जल) नगर निगम ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की मांग पर तीन सितम्बर की रात्रि 9.00 बजे से लेकर 5 सितम्बर की सुबह 6.00 बजे तक (33 घंटे) तक पेयजल आपूर्ति बन्द किये जाने का निर्णय लिया गया है। 

जाने कहां के कौन से नलकूप रहेगें बंद 
नगर क्षेत्र के नलकूप जलकल कार्यालय, जलकल कॉलोनी, राम जन्म भूमि गेट के सामने, अशफी भवन, बरई मन्दिर के सामने रेलवे स्टेशन रोड, दंतधावन कुण्ड, राजद्वार, नवी नगर, झुनकी घाट, राजेन्द्र निवास, विनय कटियार गली, दुराही कुआं, कटरा स्कूल, टेढ़ी बाजार, मणिपर्वत, सुसहटी शौचालय, विशाल नर्सिंग होम, एमआरएफ सेन्टर, कजियाना, सीताकुण्ड, सतरंगी पुल, तुलसी कन्या इण्टर कालेज  का संचालन तीन दिनों तक बंद रहेगा। 

यहां - यहां किया गया टैंकर से जलापूर्ति का दावा 
पेयजल समस्या को दृष्टिगत रखते हुए 8 स्थानों पर टैंकर के माध्यम से पेयजल उपलब्ध होगा।बरवारी टोला पंचायती धर्मशाला (वशिष्ठ कुण्ड), रानी बाजार राजसदन के पास (मणिरामदास छावनी), अड़गड़ा चौराहा (लक्ष्मणघाट), विद्या कुंड चौराहा (सीताकुण्ड), बेगमपुरा (छोटी देवकाली), बाजपेयईपुरम (हनुमान कुंड), कनक भवन के पास (रामकोट), कुष्ठ आश्रम (अशोक सिंघल नगर)। इसके अतिरिक्त अयोध्या धाम क्षेत्र में 5 नग ट्रैक्टर टैंकर सहित घूमते रहेंगे। कोई भी सूचना मिलने पर अविलम्ब टैंकर भेजे जायेंगे।

न मिले पानी तो घुमाइए इन मोबाइल नम्बरों को
पेयजलापूर्ति से सम्बन्धित कोई भी बाधा उत्पन्न होने पर सहायक अभियन्ता जल 7311165809, अवर अभियन्ता6386204048, सुपरवाइजर पाइप लाइन टैंकर 7311165815, कमलेश कुमार-7275873605, कृष्ण कुमार सोनी-8419044496 पर सूचित कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें -Ghosi by-Election : सीएम योगी ने की जनसभा, कहा - व्हीलचेयर पर बैठकर जान की भीख मांग रहे अपराधी

संबंधित समाचार