Hamirpur News: युवक का फांसी पर लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
हमीरपुर में युवक का फांसी पर लटका शव मिला।
हमीरपुर में युवक का फांसी पर शव लटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
हमीरपुर, अमृत विचार। थाना बिवांर के छानी बुजुर्ग गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी के फंदे पर झूल रहे मनोज के दोनों पैर व घुटने जमीन को छू रहे थे। जो मौके पर पहुंचे लोगों के गले नहीं उतर रहा। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
छानी बुजुर्ग निवासी राजेश कुशवाहा उर्फ विधायक के बड़े बेटे मनोज कुशवाहा (20) ने शुक्रवार रात मफलर का फंदा बनाकर फांसी लगा लगी। राजेश कुशवाहा ने बताया कि रात करीब 11 बजे वह खाना खाकर परिवार के साथ सोने चला गया।
सुबह करीब साढ़े चार बजे उठा तो मनोज नहीं दिखाई पड़ा। तो सोचा घूमने निकल गया होगा, लेकिन जैसे ही उसने कमरे में पैर रखा तो पाया कि उसका बेटा मनोज मफलर का फंदा बनाकर फांसी लगा चुका था। इस पर थाना बिवांर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इस मामले में मृतक के मामा मुस्करा निवासी हरीचरण कुशवाहा ने बताया कि जिस घर में मनोज ने फांसी लगाई उसकी ऊंचाई इतनी कम है कि उसके दोनों पैर व घुटने जमीन को छू रहे थे। उसके बाद भी भांजे की मौत हो गई। जो मौके पर पहुंचे लोगों के गले नहीं उतर रही। घटना के समय मृतक की मां भी मौजूद नहीं थी। वह अपने मायके गई थी व दादी भी अपने मायके गई हुई थीं।
मनोज के दूसरे मामा रामकुमार ने बताया कि उसका बहनोई शराब पीने का लती है। इस कारण पिता पुत्र की लड़ाई होती रहती थी। इसी कारण भी टेंशन में यह घटना हो सकती है। मृतक मनोज दो भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था। इस घटना से कस्बे में सन्नाटा पसरा हुआ है। मां व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
