Jalaun News: जिलाधिकारी के सामने पहुंची 42 शिकायतें, छह का हुआ मौके पर निस्तारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में जिलाधिकारी के सामने पहुंची 42 शिकायतें।

जालौन में जिलाधिकारी के सामने 42 शिकायतें पहुंची। विभागाध्यक्षों को दिए निर्देश समय सीमा में हो शिकायतों का निस्तारण हुआ।

जालौन, अमृत विचार। जिलाधिकारी चाँदनी सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की अध्यक्षता में तहसील उरई के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी के समक्ष 42 शिकायतें आई जिसमें छह का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। अन्य शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण सम्बंधित अधिकारियों को समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। 

शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता पूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्ट करें। उन्होंने तहसील में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को दे दिए।

कहा कि अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतते है तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। फरियादियों को एक ही शिकायत लेकर बारबार न आना पड़े। पुलिस अधीक्षक ने कहा जो शिकायतें आई है उनका निस्तारण करें, फरियादी संतुष्ट हुआ है या नहीं इसकी क्रास चैकिंग कराई जाएगी। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग की रहीं।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी उरई/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र देव शर्मा, तहसीलदार आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार