UP T-20 League: नितीश राणा की आंधी में उड़ा लखनऊ फॉल्कंस, नोएडा ने 18वें ओवर में जीता मैच
कानपुर में यूपी टी-20 लीग में नोएडा सुपर किंग्स ने लखनऊ फॉल्कंस को आठ विकेट से हराया।
कानपुर में यूपी टी-20 लीग में नोएडा सुपर किंग्स ने लखनऊ फॉल्कंस को आठ विकेट से हराया। लखनऊ फॉल्कंस ने बनाए 184 रन। वहीं, नोएडा ने 18वें ओवर में मैच जीता।
कानपुर, अमृत विचार। कप्तान नितीश राणा की आतिशी पारी और अलमास शौकत के अर्धशतक के दम पर नोएडा सुपर किंग्स ने लखनऊ फॉल्कंस को आठ विकेट से हरा दिया। यूपी टी-20 लीग में शनिवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ फॉल्कंस ने पहले बैटिंग करते हुए 184 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी नोएडा सुपर किंग्स की टीम ने तेज शुरुआत की। 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर नितीश राणा ने छक्का मारकर टीम को मैच जिता दिया। नोएडा सुपर किंग्स ने दो विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए। कप्तान नितीश राणा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
