पीलीभीत: गौरीशंकर बाबा का छप्पन पान भोग श्रृंगार..देखने को उमड़े भक्त
पीलीभीत, अमृत विचार। शनिवार को प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में भक्तों ने बाबा का रुद्राभिषेक किया। सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ और दिन भर चला।
शाम छह बजे हवन किया गया। गौरीशंकर बाबा के छप्पन पान भोग भव्य श्रृंगार किए गए, जोकि देखते बन रहे थे। इसके दर्शन भी भक्तों को कराए गए। महंत लल्ला महाराज ने बताया कि आज रविवार को विशाल भंडारा आयोजित कराया जाएगा। छप्पन पान भोग श्रृंगार आकाश भारद्वाज ने किया।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजन बोले- वह तो पुलिस हिरासत में था.. जानिए मामला
