जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह इटावा पहुंचें, बोले- घोसी चुनाव में होगी जीत, देश और प्रदेश में बीजेपी की सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचें।

इटावा में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचें। जहां उन्होंने बातचीत में कहा कि घोसी चुनाव में जीत होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

इटावा, अमृत विचार। प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को इटावा पहुंचे।  मीडिया से बात करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। घोसी उपचुनाव में भाजपा की शानदार जीत का दावा किया।  उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। जल जीवन मिशन में  सरकार का लक्ष्य  2024 तक सभी घरों में  टोंटी  और पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध जल पहुंचाना है। जिसके लिए रात दिन परिश्रम हो रहा है। 

उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ करोड़ से ऊपर पानी के कनेक्शन हो चुके हैं। कई जगह जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाई जा रही है।  कई जगह टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है । जहां नहीं हुआ है वहां भी जल्द ही टंकियां का निर्माण कर कर दिया जाएगा।  

राज्य के अंदर दो करोड़ कनेक्शन जल्द से जल्द करना है। जब सबको पानी मिलने लगेगा तब हमको पूरा यकीन है गरीबों का पैसा बचने लगेगा। जब शुद्ध पानी मिलेगा तो बीमारी भी नहीं होगी जो छोटी-मोटी बीमारियां होती हैं उन बीमारियों से मुक्ति मिलेगी एक गरीब का धन जो इधर-उधर अस्पतालों में खर्च होता है उसकी बचत होगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा हम आगे भी विकास के नाम पर चुनाव जीतेंगे।  लोगों को पूरा विश्वास है मोदी और योगी के शासन में पूर्ण सुरक्षा मिल रही है। उन्होंने कहा कि जब सैफई हवाई पट्टी रोड से इटावा आते थे तो दिन में दो बजे लूट हो जाती थी । आज शांति है ।  सब समृद्ध हो रहे है।

एक देश एक चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा देश और समाज को पूर्ण विश्वास होना चाहिए पीएम  मोदी जो भी निर्णय लेंगे वह राष्ट्रहित और गरीब के हित में निर्णय लेंगे।  उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में बेटी और राज्य सुरक्षित है और देश भी सुरक्षित है।

कण कण में है सनातन, कोई खत्म नहीं कर सकता 

प्रदेश सरकार के जलसंसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि सनातन धर्म को हमारी रग रग में, कण कण में विराजमान है तो इसे कोई कैसे खत्म कर सकता है। कुछ लोगों द्वारा सनातन धर्म को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर उन्होने कहा कि इससे कुछ होने वाला नहीं है सनातन धर्म हमेशा रहेगा, इसे कोई खत्म नहीं कर सकता।

शोक संवेदना व्यक्त की 

सबसे पहले केबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह  भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव प्रताप राजपूत के आनंद नगर स्थित आवास पर पहुंचे। उनकी  माता बैजन्ती देवी का निधन हो गया था। उन्होंने अपनी  शोक संवेदना व्यक्त करते हुए चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विधायक सदर सरिता भदौरिया, जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत, शिवप्रताप राजपूत और सुनील राजपूत उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार