UP: साहब! मेरे बच्चे नहीं है, दबंग छेड़छाड़ करके कहते है, तेरे पति से कुछ नहीं होगा, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
हमीरपुर में महिला से छेड़छाड़ करने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज।
हमीरपुर में महिला से छेड़छाड़ करने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। आरोपी युवक ने गाली गलौज कर महिला व उसके पति को जान माल की धमकी भी दी।
हमीरपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पति के साथ राठ से घर जा रही महिला के साथ गांव के ही एक दबंग ने रास्ते में महिला को रोककर उसके साथ अश्लील बातें व हरकतें करते हुए उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी युवक ने गाली गलौज कर महिला व उसके पति को जान माल की धमकी दे डाली।
राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ राठ कस्बे से वापस अपने गाँव जा रही थी, तभी रास्ते में गाँव के पास पहुंचते ही दबंग युवक ने उसे रोक अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने बताया कि विवाह के कई वर्षों के बाद भी उसे संतान प्राप्ति नहीं हुई है। बताया कि दबंग कहने लगा कि तेरे पति से कुछ नहीं होगा मेरे पास एक रात के लिए आजा एक ही रात में खेल कर दूंगा।
इतना कहने के बाद उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। बताया कि उसके द्वारा विरोध करने पर उक्त दबंग ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। बताया उसने कोतवाली में आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तथा मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
