लखनऊ: भारतीय मजदूर संघ कर्मचारियों की मांगों को लेकर 27 को निकालेगा रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को पत्र भेजकर भारतीय मजदूर संघ की रैली में शामिल होने को कहा है। इससे पहले 5 सितंबर को भी भारतीय मजूदर संघ के समर्थन करने को कहा है। बताया जा रहा है कि 5 सितंबर को भारतीय मजदूर संघ विभिन्न मांगों को लेकर जिलो में तैनात डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।

दरअसल, 27 सितंबर को भारतीय मजदूर संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर रैली निकालने की बात कही है। इससे पहले 5 सितम्बर को अलग- अलग जिलों में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर भारतीय मजदूर संघ 27 को होने वाली रैली की सूचना और कर्मचारियों के मुद्दे को उठायेगा। ऐसे में भारतीय मजदूर संघ का समर्थन करने की बात संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने कही है और संगठन के पदाधिकारियों को भी निर्देश दिये हैं।

संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया है कि हमारा संगठन भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध है जिसका लगातार प्रयास है कि कार्मिको को लाभ दिलाया जाए। संगठन के निर्माण में अभी 2 वर्ष पूर्ण हुए जिसके अनुरूप संगठन का विस्तार जनपद स्तर से अच्छे एंव सम्मानजनक स्थिति में हो चुका है। हालांकि कुछ बिलम्ब कोरोना महामारी के वजह से हुआ था, लेकिन उसको हम सभी पीछे छोड़कर आगे बढ़ चुके है और कर्मचारियों के समस्याओं के मांगो को लेकर लगातार सरकार व शासन स्तर पर प्रयासरत रहे है।

कड़े संघर्षों के बाद भी कोई ठोस परिणाम न निकल पाने के कारण भारतीय मजदूर संघ ने 27 सितम्बर 2023 को लखनऊ में संविदा कार्मिको के मांगो को लेकर रैली निकाल रहा है।  इसी को लेकर 5 सितम्बर को भारतीय मजदूर संघ द्वारा  जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। इसमें संगठन के सभी पदाधिकारियों को शामिल होने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें:-घोसी उपचुनाव: अखिलेश यादव ने मतदाताओं से अपील- भाजपा को हराओ...

संबंधित समाचार