बाराबंकी में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत गिरी, दो की मौत, दस घायल, रेस्क्यू जारी
बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा फतेहपुर में रविवार की रात लगभग 2:30 बजे के तीन मंजिला इमारत गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मलवे में अभी दो और लोगों के दबे होने की आशंका है। इमारत कैसे गिरी इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है। बचाव कर के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम बुला ली गई है।
रविवार की रात जिस समय लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। अचानक एक तीन मंजिला इमारत भरभरा कर ढह गई। इमारत ढहने की आवाज जैसे ही पड़ोसियों ने सुनीं। लोग सड़क पर आ गए। देखते ही देखते पूरे इलाके में हड़कंप पहुंच गया। किसी ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।
बाराबंकी में बड़ा हादसा:
— amrit vichar (@amritvicharlko) September 4, 2023
तीन मंजिला इमारत गिरी, दो की मौत, दस घायल
घायलों में कई की हालत नाजुक, बचाव के लिए लगाई गई एसडीआरएफ
रात लगभग 2:30 बजे हुआ हादसा, मलवा हटाने का काम शुरू pic.twitter.com/6abAyEmtbd
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थित की गंभीरता को देखते हुए रात में ही एसडीआरएफ की टीम बुला ली गई। मलवे से 12 लोगों को बाहर निकल गया। जिनमें से रोशनी बानो पुत्री मोहम्मद हाशिम उम्र 22 वर्ष तथा हकीमुद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन उम्र 28 वर्ष की मौत हो चुकी थी।
जबकि महक पुत्री मोहम्मद हाशिम उम्र 12 वर्ष, शकील पत्नी मोहम्मद हाशिम उम्र 50 वर्ष, सलमान पुत्र मोहम्मद हाशिम उम्र 26 वर्ष, सलमान पुत्र मोहम्मद हाशिम उम्र 24 वर्ष, जैनब फातिमा पुत्री इस्लामुद्दीन उम्र 8 वर्ष, कुलसुम पत्नी इस्लामुद्दीन उम्र 47 वर्ष, जफरुल हसन पुत्र इस्लामुद्दीन उम्र 20 वर्ष तथा समीर पुत्र मोहम्मद हाशिम उम्र 16 वर्ष की सांसे चल रही थी।
जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। जहां से उन्हें चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ रेफर कर दिया गया है।सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।दो अन्य को साधारण चोटें आई हैं जिनका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: बाराबंकी में बहुमंजिला इमारत ढहने से दो लोगों की मौत, 10 घायल
