Fatehpur Accident: अनियंत्रित होकर रोडवेज बस पलटी, मची चीख-पुकार, हादसे में पांच यात्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में अनियंत्रित होकर रोडवेज बस पलटी।

फतेहपुर में अनियंत्रित होकर रोडवेज बस पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना में पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

फतेहपुर, अमृत विचार। लखनऊ से बांदा जा रही रोडवेज की एक अनुबंधित बस शाह कस्बे के पास सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल सवारियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ से बांदा जाने वाली एक रोडवेज बस सोमवार सुबह करीब सात बजे ज्वालागंज स्थित बस अड्डे पहुंची थी। जहां से करीब 35 सवारियां लेकर बस बांदा जाने के लिए निकली थी। तभी बस गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे स्थित एक पुलिया के पास पहुंची थी कि तभी अनियंत्रित होकर बस खंती में जाकर पलट गई।

हादसा होते ही बस में सवारियों की चीख पुकार मच गई। हादसा देख स्थानीय लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में बांदा जनपद के तिंदवारी के रहने वाले राकेश, शहर के जगदीश नगर निवासी  रामबाबू, उनकी पत्नी केशवती व दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य सवारियां जो मामूली रूप से घायल हुई थी वह दूसरे साधनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

 

संबंधित समाचार