UP T-20 League: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कानपुर को हराया, आराध्य यादव ने आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का
यूपी लीग में लखनऊ फॉल्कंस ने कानपुर सुपरस्टार को हराया।
यूपी लीग में लखनऊ फॉल्कंस ने कानपुर सुपरस्टार को हराया। आराध्य यादव ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर मैच जिताया है।
कानपुर, अमृत विचार। लखनऊ फॉल्कंस ने रोमांचक मुकाबले में कानपुर सुपरस्टार को आखिरी गेंद में हरा दिया। जीत के लिए लखनऊ को एक रन चाहिए था, आराध्य यादव ने छक्का मारकर टीम को जिता दिया। कानपुर की चार मैचों में यह तीसरी हार है। सिर्फ एक ही मैच कानपुर ने जीता है।
.jpg)
इस हार के बाद प्वाइंट टेबल में कानपुर दों अंकों के साथ चौथे पायदान पर खिसक गया है। इससे पहले कानपुर ने 5 विकेट पर 221 रन बनाए थे। जिसका पीछा करते हुए लखनऊ फॉल्कंस की टीम ने आठ विकेट खोकर मैच की आखिरी गेंद पर विजय हासिल कर ली। आराध्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
कानपुर की टीम की ओर से अंश यादव, सौरभ दुबे और समीर रिजवी के अर्धशतक मारा था, जो टीम के काम नहीं आ सके। लखनऊ ने टॉस जीतकर कानपुर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। ओपनिंग करने उतरे कानपुर सुपरस्टार के बल्लेबाज अंश यादव और सौरभ दुबे ने पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की। 8वें ओवर टीम का पहला विकेट गिरा।
यश दयाल की गेंद पर सौरभ दुबे ने हरदीप सिंह को कैच दे दिया। सौरभ ने 28 गेंद पर छह चौके और चार छक्कों की मदद से 56 रनों की पारी खेली। 17वें ओवर में कार्तिकेय जायसवाल की गेंद पर समीर रिजवी भी आउट हो गए, वह हरदीप सिंह को कैच दे बैठे। समीर ने 29 बॉलों पर पांच चौके और छह छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। इस समय टीम का स्कोर 16.2 गेंदों में 192 था। 18वें ओवर की पांचवीं गेंद अंश यादव ने एक्स्ट्रा कवर पर शॉट खेला लेकिन वहां मौजूद खिलाड़ी ने कैच ले लिया।

अंश यादव ने 45 बॉलों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाएं। 19वें ओवर में कार्तिकेय जायसवाल की गेंद पर कानपुर के कप्तान अक्शदीप नाथ (2) क्लीन बोल्ड हो गए। अगली ही गेंद पर प्रांजल सैनी बिना खाता खोले एलबीडब्ल्यू हो गए। कानपुर ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ फॉल्कंस की टीम का पहला विकेट अंजनेय सूर्यवंशी के रूप में गिरा। पांचवें ओवर में कुल 58 रन के स्कोर पर अंकित राजपूत की गेंद पर अंजनेय ने प्रशांत सैनी (39) को कैच थमा दिया।
इसके बाद 12वें ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान प्रियम गर्ग (54) भी चलते बने। विनीत पंवार ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। टीम के कृतज्ञ सिंह (1), शौर्य सिंह (7), हरदीप सिंह (16), विपराज निगम (6) विकास सिंह (5) रन बनाए। आराध्य यादव ने नाबाद 24 गेंद पर 50 रन बनाकर लखनऊ को मैच जिताया। पारी के दौरान उन्होंने चार छक्के और तीन चौके मारे। उनके सामने दूसरे छोर पर खड़े यश दयाल बिना खाता खोले नाबाद रहे।
