VIRAL VIDEO: आग से नहाता दिखा शख्स, वीडियो देखकर थम जाएंगी सांसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया पर आए दिन चौंकाने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हम सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में एक शख्स प्रकृति के नियमों की अवहेलना करता हुआ नजर आ रहा है। 

इस वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि एक शख्स कैसे आग को खिलौना समझने की गलती कर रहा है। इस वीडियो से प्रकृति के नियमों के उल्लंघन की बात इसलिए उठ रही है, क्योंकि नहाने के लिए हर कोई पानी का इस्तेमाल करता है। पानी के अलावा ऐसी कोई भी चीज नहीं है, जिसके जरिए शरीर को साफ किया जा सके। लेकिन वीडियो में दिख रहे शख्स ने नहाने के लिए पानी के साथ-साथ आग का भी इस्तेमाल किया है। 

वायरल हो रहे इस वीडियो में शख्स को आग से नहाते हुए साफ देखा जा सकता है। वीडियो में ये शख्स पानी के पाइप के नीचे बैठा हुआ नजर आ रहा है। पाइप के भीतर से आग और पानी दोनों ही निकल रहे हैं। उसके नीचे बैठा शख्स बड़े आराम से नहा रहा है। शख्स आग वाले पानी से न सिर्फ अपना सिर धो रहा है, बल्कि वह पूरे शरीर पर भी उसे गिरा रहा है। वहीं उसके पीछे दो व्यक्ति भी खड़े हैं। पाइप के भीतर से आग की लपटें सीधे निकल रही हैं, जबकि पानी नीचे की ओर गिर रहा है।  

बता दें Creepy.org नाम के हैंडल से सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, 'नेचुरल गैस+आग+पानी'। ये इस बात की ओर इशारा करता है, कहीं न कहीं इस पानी में किसी तरह की गैस है, जिसे जला दिया गया है। हालांकि पानी की मौजूदगी के बाद भी आग बड़ी आसानी से जल रही है। 

इस वीडियो पर लोगों के कई तरह के कमेंट आए हैं। एक शख्स ने लिखा कि ये व्यक्ति लावा बाथ ले रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया कि यहां से नहाने के बाद अगर इस व्यक्ति ने सिगरेट जलाई, तो वह धमाके में उड़ सकता है। वहीं कुछ लोगों ने आग के पानी में नहाने की वजह से शख्स के स्वास्थ्य पर सवाल उठाया है। लोगों का कहना है कि ऐसा करना खतरनाक हो सकता है।

ये भी पढे़ं- क्या आपको भी चाहिए गर्लफ्रेंड? इस खूबसूरत लड़की ने निकाला फॉर्म, Apply करने से पहले जान लें शर्तें

 

 

संबंधित समाचार