NCMRWF ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, जेआरएफ/एसआरएफ और टेक्निकल ऑफिसर पदों पर निकाली भर्ती
NCMRWF ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, जेआरएफ/एसआरएफ और टेक्निकल ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है।
जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते है वे NCMRWF की आधिकारिक वेबसाइट https://vacancies.incois.gov.in/jobs/ncmrwf0723/home.jsp पर जाकर आवेदन कर सकते है पर याद रहे इस भर्ती के लिए आप को 22 सितंबर से पहले आवेदन करना होगा।
ध्यान दें कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम और इंटरव्यू की तारीख एनसीएमआरडब्ल्यूएफ वेबसाइट https://www.ncmrwf.gov.in/vacancy.php पर पब्लिश की जाएगी। इस भर्ती में 37 रिक्तियों को भरा जाना है। इस भर्ती में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट III पद के लिए ऊपरी आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट II पद के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट I के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। JRF/SRF के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। टेक्निकल ऑफिसर के लिए 40 वर्ष होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- अनुच्छेद 370: विधानसभा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने के लिए माफी मांगे अकबर लोन, केंद्र ने SC से कहा
