शाहजहांपुर: बालामऊ पैसेंजर का इंजन फेल, सीतापुर पैसेंजर ढाई घंटे लेट
शाहजहांपुर, अमृत विचार: शाहजहांपुर-बालामऊ पैसेंजर का इंजन फेल हो गया। इस दौरान बालामऊ पैसेंजर और सीतापुर पैसेंजर कई घंटे विलंब से गई। सीतापुर का इंजन बालामऊ पैसेंजर में लगाया गया। सीतापुर का इंजन रोजा से आया। ट्रेनों के लेट हो जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शाहजहांपुर-बालामऊ पैसेंजर का सुबह छह बजकर 35 मिनट छूटने का समय है। लोको पायलट और सहायक लोको पायलट सुबह पौने छह बजे इंजन पर गए। लोकों पायलट ने इंजन स्टार्ट करने का प्रयास किया। लेकिन स्टार्ट नहीं हुआ और मशीन को देखकर दोबारा स्टार्ट करने का प्रयास किया, नहीं हुआ। लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर और कंट्रोल को सूचना दी। कंट्रोल ने सीतापुर ट्रेन का इंजन जोड़ने का आदेश किया।
बालामऊ पैसेंजर में दूसरा इंजन जोड़ा गया। ट्रेन बालामऊ के लिए सुबह सवा आठ बजे रवाना हुई। सीतापुर पैसेंजर ट्रेन के लिए रोजा से दूसरा इंजन आया। जो सीतापुर ट्रेन में इंजन जोड़ा गया। सीतापुर ट्रेन का समय सात बजकर 05 मिनट जाने का है।
जबकि यह ट्रेन विलंब से नौ बजकर 35 मिनट पर सीतापुर के लिए रवाना हुई। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसएस ने बताया कि बालामऊ का इंजन फेल हो गया था। इसी लिए दोनों ट्रेन विलंब से गई।
ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिले युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
