Ghosi by-election : नौ बजे तक 9.12 फीसदी हुआ मतदान, 455 केंद्र पर डाले जा रहे वोट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ /मऊ, अमृत विचार। घोसी विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग जारी है। 455  बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। नौ बजे तक 9.12 फीसदी मतदान हुआ है। घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हो गया और वोट शाम छह बजे तक पड़ेंगे। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदेय स्थलों पर जो मतदाता शाम छह बजे उपस्थित रहेंगे, वे भी वोट डाल सकेंगे। 

रिणवा के मुताबिक, उपचुनाव के लिए 239 मतदान केंद्र और कुल 455 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस उपचुनाव में 4.30 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिनमें 2.31 लाख पुरुष, 1.99 लाख महिलाएं और नौ अन्य शामिल हैं। घोसी उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें -Ghosi by-election: घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी, शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग

संबंधित समाचार