धूप से स्किन हो चुकी है डल तो इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं, आपके चेहरे पर दोबारा लौटेगी खोई हुई रंगत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ज्यादातर ये देखा जाता है कि पुरुष महिलाओं की तरह अपनी स्किन का ध्यान नहीं रख पाते हैं। ऐसे में बदलते मौसम का सीधा असर उनकी स्किन पर पड़ता है। तेज धूप की वजह से पुरुषों की स्किन की रंगत फीकी पड़ने लगती है, इसके साथ ही उनकी त्वचा में कई तरह की परेशानियां भी सामने आने लगती हैं। वहीं महिलाओं की तरह पुरुष सही से स्किन ट्रीटमेंट नहीं ले पाते हैं।

ऐसे में हम आज आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से पुरुषों की त्वचा भी खिल उठेगी। बता दें इन नुस्खों के लिए आपको बस कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। इन चीजों का इस्तेमाल अपना स्किन टाइप देखकर करें। ये चीजें आपके चेहरे की खोई हुई रंगत को दोबारा वापस लौटा सकती हैं। इसके साथ ही आपको इनके इस्तेमाल के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। 

मुल्तानी मिट्टी और चंदन का पैक
अगर आप घर पर ही दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो घर पर ही मुल्तानी मिट्टी और चंदन का पैक बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें इस पैक को बनाने के लिए चंदन और मुल्तानी मिट्टी को बराबर मात्रा में लेना है और पानी डालकर इसका पेस्ट बना लेना है। दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करके चेहरे को 20 मिनट बाद धो लें। 

पपीता और दूध का पैक
इस पैक को घर पर तैयार करने के लिए सबसे पहले पपीते को मैश करके इसमें दूध डालें। अब तैयार किए गए इस पैक को नियमित रूप से चेहरे पर लगाएं। इस पैक की मदद से आपके चेहरे की नमी बरकरार रहेगी।  

शहद और नींबू का पेस्ट
आप चाहें तो घर पर ही शहद और नींबू का पेस्ट तैयार करके रख सकते हैं। नींबू और शहद में पाए जाने वाले तत्व चेहरे की कई परेशानियों को दूर करते हैं। 

हल्दी और संतरे के छिलके का पेस्ट
बता दें ज्यादा समय तक धूप में रहने से स्किन काफी डल हो जाती है। ऐसे में डैमेज हो चुकी त्वचा को निखारने के लिए संतरे के छिलके और हल्दी के पेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पेस्ट की मदद से आपकी त्वचा दमक उठेगी।

ये भी पढे़ं- पार्टनर के साथ कम होने लगा है प्यार और रोमांस, इन टिप्स को अपनाकर रिश्ते में लाएं मिठास

 

 

संबंधित समाचार