शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुईं हरदोई की मंजू, बढ़ाया मान  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। शिक्षा के प्रति ग्रामीण अभिभावकों और बच्चों का रुझान बढ़ाने वाली शिक्षिका को शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री के हाथों लोकभवन में सम्मानित किया गया। इस सम्मान से जिले वासियों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।

मंगलवार को राजधानी के लोकभवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले की शिक्षिका मंजू वर्मा को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया । उन्हें यह पुरस्कार ग्रामीण क्षेत्रों में अभिभावकों व बच्चों की रुचि सरकारी स्कूलों के प्रति बढ़ाने के लिए दिया गया है।
 
बताते चलें मंजू वर्मा जिले के विकासखंड सुरसा स्थित बरहा उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। इन्होंने विद्यालय के सुधार के लिए सरकारी सहायता का मुंह न देखकर स्वयं के पैसे से तमाम कार्य  विद्यालय में कराए। विद्यालय में बनाई गई नक्षत्र शाला व प्रयोगशाला को देख दो दिन पूर्व ही जिला अधिकारी ने प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रयोगशाला बनवाने के निर्देश दिए हैं। मंजू वर्मा के उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक दिवस पर उन्हें राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें पुरस्कार मिलने से सुरसा विकासखंड के ही नहीं बल्कि जिले के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं गौरवान्वित हैं। 

ये भी पढ़ें -CM योगी ने 94 शिक्षकों को दिए राज्य पुरस्कार, कहा - ट्रेड यूनियन की तरह मत करिये काम

संबंधित समाचार