बहराइच: सांड के हमले में किसान घायल, सीएचसी में भर्ती
जरवल, बहराइच, अमृत विचार। जिले के खेसुआ गांव निवासी किसान पर मंगलवार दोपहर में सांड ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खेसुआ के मजरा नागेश्वरपुरवा निवासी लल्लन पुत्र छोटेलाल मंगलवार को खेत जा रहे थे। खेत जाते समय सांड ने किसान पर हमला कर दिया।
किसान के मुताबिक सींग से उठाकर उसे पटक दिया। आसपास के लोगों ने किस को मवेशी से बचाया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मालूम हो कि इसी गांव हमलावर सांड ने दो दिन पूर्व किसान विकास वर्मा पर हमला कर दिया था। जिससे उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद भी ग्राम और ब्लॉक प्रशासन की ओर से सांड को पकड़ा नहीं जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-कांग्रेस का BJP पर हमला - 'India shining' का स्लोगन देने वाली भाजपा, INDIA गठबंधन से डरी
