बरेली: मांगे पूरी नहीं होने पर 27 को लखनऊ में प्रदर्शन करेगा भारतीय मजदूर संघ

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

बरेली, अमृत विचार: कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कार्यकर्ताओं के न्यूनतम वेतन समेत 16 बिंदुओं पर मंगलवार को भारतीय मजदूर संघ की बरेली इकाई ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम नहने राम को सौंपा। पदाधिकारियों के अनुसार मांगे पूरी नहीं होने पर 27 सितंबर को लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदर्शन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - बरेली: डॉ. राधाकृष्णन के विचार आज भी हमें प्रेरणा देते हैं

इससे पहले सेठ दामोदर स्वरूप पार्क पर भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं की एक सभा भी हुई। उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि 3000 संविदा कर्मियों की सेवाएं विद्युत प्रशासन ने समाप्त की हैं, जिन्हें आज तक बहाल नहीं किया गया है।

वहीं जिला मंत्री ओमवीर सिंह ने कहा कि आगामी 27 सितंबर को इको गार्डन लखनऊ में भारतीय मजदूर संघ द्वारा विशाल रैली में सम्मिलित होने की अभी से तैयारियां प्रारंभ कर दें। इस दौरान अरविंद गंगवार, प्यारेलाल प्रजापति, मनोज सिंह,रविंद्र कुमार, कौशल बाबू, हेमंत शर्मा, नरेश कुमार, संतोष कुमार ऋषि सरकार, उमेश शर्मा,अमित कुमार सिंह, राजेश्वर पाल, सोमबीर प्रजापति आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: कल होगा 66 बूथों पर जिला पंचायत सदस्य का उपचुनाव

संबंधित समाचार