ग्रेटर नोएडा में गौ तस्कर से पुलिस-मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिफ्तार
ग्रेटर नोएडाः उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला के रबूपुरा थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ के दौरान आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
उन्होंने बताया रबूपुरा थाना टीम कार्गो टी-पॉइंट पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोली चलायी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे आरोपी घायल हो गया। आरोपी का नाम संजू पुत्र रुक्का है और वह शेखपुर, थाना चांदहट, जिला पलवल (हरियाणा) का रहने वाला है।
3.png)
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस (नाल में फंसा हुआ), एक कारतूस और बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रबूपुरा थाना में दर्ज कई गंभीर मामलों में वांछित था। इनमें गौवध निवारण अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। इसके अलावा हरियाणा के विभिन्न थानों में भी उसके खिलाफ पशु क्रूरता और गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से गौ तस्करी से जुड़े मामलों में सक्रिय था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। फिलहाल आरोपी का उपचार जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
