अयोध्या : मोहन सिंह छाबड़ा शिक्षक सम्मान से नवाजे गए 5 अध्यापक
अयोध्या, अमृत विचार। उसरू स्थित गुरु नानक एकेडमी गर्ल्स इंटर कॉलेज के गुरु गोविन्द सिंह सभागार में आयोजित समारोह में पांच शिक्षकों को प्रतिष्ठित मोहन सिंह छाबड़ा शिक्षक सम्मान से नवाजा गया।
गुरु नानक एजुकेशनल सोसायटी के सचिव प्रतिपाल सिंह पाली, मुख्य अतिथि अवध विवि के मुख्य नियंता प्रो अजय प्रताप सिंह व आलोक सिंह रोहित ने शिक्षकों को सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने कहा गुरु वह है जो अंतर्मन को आलोकित कर देता है। एक छात्र के जीवन में उसके शिक्षक की भूमिका बहुत अहम रहती है। मुख्य नियंता ने सभी को राधाकृष्णन जी के आदर्शो से परिचित कराया। उनके उच्च नैतिक मूल्यों को आचरण में उतारने की प्रेरणा दी।
सीईओ अमनदीप सिंह , एकेडमिक डायरेक्टर अमरनाथ तिवारी, प्रधानाचार्या आदित्य प्रताप ने शिक्षकों के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर डॉ पुष्पा सिंह, डॉ पूजा सिंह, डॉ अर्चना सिंह, दीपिका सिब्बल, पूनम त्रिपाठी, मंजू खरे आदि शिक्षक मौजूद रहे।
इन्हें मिला सम्मान
प्रो डॉ.विनोद चौधरी, पर्यावरण विभाग, प्रो डॉ अनूप कुमार प्रौढ़ शिक्षा, डॉ फारूक जमाल बायोकेमेस्ट्री विभाग, अवध विश्विद्यालय, डॉ अभय कुमार सिंह प्राचार्य साकेत महाविद्यालय, डॉ संग्राम सिंह बायोकेमेस्ट्री विभाग अवध विश्वविद्यालय।
ये भी पढ़ें -Admission News : बढ़ाई गई ITI में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि, जल्दी भरें अपना Form
