एक्सेस हेल्थकेयर अगले दो माह में 1,500 से अधिक पेशेवरों की करेगी भर्ती 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। एक्सेस हेल्थकेयर ने मंगलवार को कहा कि वह देश में अगले दो महीनों में 1,500 से अधिक पेशेवरों की भर्ती करने की योजना बना रही है। तीसरा-पक्ष राजस्व चक्र प्रबंधन कंपनी एक्सेस हेल्थकेयर ने एक बयान में कहा कि नियुक्तियां विभिन्न भूमिकाओं जैसे अनुभवी कॉलर्स, प्रमाणित मेडिकल कोडर, मेडिकल बिलिंग पेशेवर, वित्त और लेखा और कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- एआई) और ऑटोमेशन में होंगी।

इसमें कहा गया है कि नए स्नातकों को कॉल सेंटर की नौकरियों के लिए भी नियुक्त किया जाएगा। मौजूदा समय में एक्सेस हेल्थकेयर के देश में छह केंद्रों - चेन्नई, कोयंबटूर, मुंबई, पुणे, नोएडा और तिरुवनंतपुरम में 22,272 कर्मचारी हैं। इसमें कहा गया है कि नई भर्तियां सभी केंद्रों के लिए हैं।

एक्सेस हेल्थकेयर के संस्थापक और उपाध्यक्ष वर्धमान जैन ने कहा, ‘‘यह विस्तार तकनीकी उत्कृष्टता द्वारा परिभाषित भविष्य में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र का नेतृत्व करने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

ये भी पढ़ें- G20 डिनर के निमंत्रण पत्र पर लिखा 'President of India' की जगह 'President Of Bharat', कांग्रेस का आरोप