बहराइच : मगरमच्छ के हमले में किशोर घायल, चल रहा इलाज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। मुर्तिहा रेंज के सेमरीघटही गांव में नित्य क्रिया करने गए किशोर पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। जिससे वो घायल हो गया। वन कर्मियों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। 

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत मुर्तिहा रेंज के सेमरीघटही निवासी किशोर पर बुधवार सुबह छह बजे मगरमच्छ ने हमला कर दिया। गांव निवासी अजय (16) पुत्र रामप्रताप गांव के निकट नाले में शौच के लिए गया था। तभी घात लगाये बैठे मगरमच्छ ने उसके बाएं हाथ हमला बोलकर घायल कर दिया। किशोर ने अपने को बचाने के लिए मगरमच्छ पर डंडे से हमला किया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे। सभी ने घायल को घाटनस्थल से दूर पहुंचाया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी। 

घटनास्थल पर पहुंचे वन दारोगा गणेश शंकर शुक्ला ने बाघ मित्रों की टीम के साथ एम्बुलेंस की सहायता से किशोर को सीएचसी मोतीपुर भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वन दरोगा ने बताया कि पेट्रोलिंग बढ़ा दी गयी है। नदी और नाले के निकट जाने से लोग बचें।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : कड़ी सुरक्षा में निकला भदरसा का कदीमी चेहल्लुम जुलूस

संबंधित समाचार