अयोध्या : खेत में मिली बदायूं की रहने वाली महिला की सिर कटी डेडबॉडी   

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। महराजगंज थाना क्षेत्र के काजीपुर विस्वल गांव के पास गन्ने के एक खेत में बदायूं की रहने वाली एक महिला की सिर कटी लाश मिली है। इसे लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। 
 
पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार रामपुर पुआरी माझा मजरे मदरहिवा निवासी एक महिला ने अपनी पुत्री की शादी बरेली के रहने वाले एक व्यक्ति से की थी। एक सप्ताह पहले उसका दामाद अपने साथ एक महिला को लेकर अपनी ससुराल आया था। बताया जाता है कि सोमवार की शाम बदायूं की रहने वाली महिला को लेकर इलाज कराने के लिए दामाद और सास घर से निकले थे। सभी वापस नहीं लौटे। 

बुधवार को सुबह काजीपुर के विस्वल के पास गन्ने के खेत में ग्रामीण घास काटने गए थे तो देखा कि एक शव सर धड़ से अलग पड़ा है। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।थानाध्यक्ष महाराजगंज अनुपम मिश्रा ने बताया कि मृतका का नाम राधा है और वह बदायूं जिले के ग्राम पररौली थाना बिल्सी की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि घटना सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बरेली के रहने वाले व्यक्ति और उसकी सास की तलाश की जा रही है। जिससे कुछ जानकारी हासिल हो सके।

ये भी पढ़ें -बहराइच : मगरमच्छ के हमले में किशोर घायल, चल रहा इलाज

संबंधित समाचार