बहराइच : डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को राखी बांध महिलाओं ने लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

बहराइच, अमृत विचार। पयागपुर क्षेत्र की महिलाएं बुधवार को 75 फीट की राखी लेकर डीएम कार्यालय पहुंच गई। सभी ने ब्लॉक के भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए डीएम, नगर मजिस्ट्रेट और एनआरएलएम उपायुक्त को राखी बांधी। महिलाओं ने न्याय की गुहार लगाई है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ को जांच सौंपी है। 

जनपद के पयागपुर और खुटेहना क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं बुधवार को डीएम कार्यालय पहुंच गईं। महिलाएं अपने हाथ में 75 फीट की लंबी राखी लिए थी। महिलाओं के ऑफिस आने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मोनिका रानी, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर आए एनआरएलएम के उपायुक्त मौके पर पहुंचे। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं ने डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को राखी बांधी। इसके बाद सभी ने शिकायती पत्र सौंपा।

महिलाओं का कहना है कि विकास खंड के भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों से सभी परेशान हैं। कोई भी विभागीय काम आसानी से नहीं होता है। अगर समूह से पैसा लेकर कोई सामान लेना होता है तो उसमें भी घूस की मांग की जाती है। जिससे आजीविका मिशन का काम प्रभावित है। महिलाओं की शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए सीडीओ कविता मीना को जांच सौंपी है। शिकायत करने आई महिलाओं में रूबी शुक्ला ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव बीत गया है, लेकिन हम लोगों की नहीं सुनी जा रही है। जिसके चलते सभी 75 फीट का राखी लेकर डीएम के पास पहुंची हैं। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : INDIA vs BHARAT : मायावती बोलीं - नाम हटाना गलत, ये BJP की सोची-समझी साजिश

संबंधित समाचार