कन्नौज: बस और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, 12 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। उत्तर प्रदेश में कन्नौज के तालग्राम क्षेत्र में शनिवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर आगे चल …

कन्नौज। उत्तर प्रदेश में कन्नौज के तालग्राम क्षेत्र में शनिवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। ट्रक और बस के बीच फंसे ड्राइवर और हेल्पर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ड्राइवर मनीष तिवारी लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन महमूदाबाद का निवासी है।

यात्रियों ने बताया कि हादसा ड्राइवर को झपकी आने से हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा और एनसीसी के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल सवारियों को इलाज के लिए तिर्वा में स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बस में 70 सवारियां थीं, जिसमें आगे बैठे 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

संबंधित समाचार